ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

मुजफ्फरपुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, भूमि विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी में प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद हत्या की वजह सामने आई है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्तों सहित आरोपियों को दबोच लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक स्थित मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर सह किताब दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा (श्याम सुंदर प्रसाद) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। 


मृतक के पुत्र के फर्दबयान के आधार पर सिवाईपट्टी थाने में कांड संख्या 133/26 दर्ज की गई थी। इसके बाद गठित विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सिवाईपट्टी निवासी नामजद अभियुक्त अविनाश कुमार और सनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे का मुख्य कारण मृतक और अभियुक्तों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद तथा आपसी रंजिश है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य कड़ियों की गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी ने इस त्वरित और सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता