ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

रालोजपा नेता प्रिंस पासवान ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। वहीं, पशुपति कुमार पारस ने रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग दोहराई।

बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान
रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जनसुराज से प्रशांत किशोर के उपचुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) ने भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।  पूर्व सांसद प्रिंस कुमार (प्रिंस पासवान) ने इसकी घोषणा की है। कहा है कि उनकी पार्टी भी बांकीपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द किए जाने की बात उन्होंने कही।


प्रिंस पासवान ने यह घोषणा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान की। पटना स्थित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद चंदन सिंह सहित कई नेताओं ने रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए।


दोनों गुटों ने मनाई जयंती

प्रिंस पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दोनों गुटों की ओर से पूरे उत्साह के साथ मनाई गई।


भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बोले प्रिंस पासवान

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रिंस पासवान ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उससे कई सवाल खड़े होते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मामले की न्यायिक जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। इसलिए अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निकलना चाहिए।


टैग्स