Hindi News / news / यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Feb 02, 2021, 12:09:16 PM

यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

- फ़ोटो

BAGHA : इस वक़्त की बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है जहां यात्रियों से भरी बस और गन्ना लदा ट्रक आपस में भिड़ गए. इस भिड़ंत में बस पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल बताये जा रहे हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


जानकारी के अनुसार बगहा से बेतिया जा रही बस की गन्ने से लदे ट्रक में कोहरे की वजह से जा भिड़ी. जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं. वहीं बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है. 


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक घायलों की पहचान नहीं की जा सकी है.