ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट पर CM नीतीश कुमार के स्वागत के दौरान BJP और JDU के विधायकों को अंदर जाने से रोका गया। सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी, व्यवस्थाओं पर सवाल।

बिहार न्यूज
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामा मच गया। भाजपा विधायक विनय बिहारी और जदयू विधायक समृद्ध वर्मा को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया, जिससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।


यह घटना तब हुई जब दोनों विधायक मुख्यमंत्री का स्वागत करने हवाई अड्डे पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रवेश नहीं देने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर जेडीयू और भाजपा विधायकों को रोके जाने पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक विनय बिहारी सुरक्षा कर्मियों पर भड़क गए। जिसके बाद प्रशासन ने प्रोटोकॉल का हवाला देकर मामला शांत कराया।


भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग 20 बार फोन किया गया, लेकिन हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने इसे अपमानजनक व्यवहार बताया और कहा कि वह चार बार के विधायक हैं।


इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य समर्थकों और लोगों के बीच भी हलचल बढ़ गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।


घटना के कारण कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था उत्पन्न हुई। बाद में स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के हस्तक्षेप से माहौल शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टैग्स