ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

पटना के अगमकुआं में NMCH क्लर्क के घर से दिनदहाड़े 35 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

बिहार न्यूज
खाली घर को चोर ने बनाया निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार बदमाशों ने पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित मुनेंद्र कुटीर अपार्टमेंट को निशाना बनाया है। जहां दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना को बेखौफ अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


बदमाशों ने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में तैनात क्लर्क नीतू कुमारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान शामिल है। मुनेंद्र कुटीर अपार्टमेंट के202 नंबर फ्लैट में भीषण चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब एनएमसीएच की क्लर्क नीतू कुमारी और उनके शिक्षक पति बृजेश दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर गये हुए थे। जब वे काम से घर लौटे तो घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ मिला और घर में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। यहां तक की गोदरेज का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसमें कीमती गहने और पैसे रखे हुए थे। सभी चोर अपने साथ ले गया। 


पीड़िता नीतू ने बताया कि सोने के कंगन, चेन, हार सेट, अंगूठी, मंगलसूत्र सहित कई कीमती सामान गायब है। चोरी की घटना के बाद उन्होंने अपार्टमेंट के गार्ड से पूछताछ की। लेकिन उन्होंने बताया कि सुबह से कोई बाहरी व्यक्ति अपार्टमेंट के अंदर नहीं आया था। नीतू ने आशंका जताई कि चोरी में अपार्टमेंट के ही किसी व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है।


 जब गार्ड से सीसीटीवी कैमरों के संबंध में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में लगे कैमरे पहले से ही खराब थे। उन्हें ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीषण चोरी की घटना से नीतू कुमारी काफी सदमें में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पति भी इस घटना से काफी चिंतित है। अगमकुआं थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.