ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल

पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल का वायरल वीडियो चर्चा में है, जिसमें रील बना रहे युवक को पुलिस पकड़कर ले जाती दिख रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल से जुड़ा एक कथित वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। इस वीडियो ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


वायरल वीडियो में काले सूट पहने एक युवक सड़क पर रील बनाते हुए नजर आ रहा है। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचते हैं और युवक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे जबरन एक वाहन में बैठा लेते हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की सख्ती मान रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक कार्रवाई बता रहे हैं।


हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 3 से 4 दिन पुराना है, लेकिन वायरल होने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, सच्चाई क्या है? रील बनाना ही कारण था या इसके पीछे कोई और वजह? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


टैग्स