ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Bihar Bhumi: बेतिया के ITI मोहल्ले में बेतिया राज की जमीन पर बने 250 से अधिक अतिक्रमित मकानों पर जल्द बुलडोजर चल सकता है। प्रशासन ने मापी शुरू कर दी है और नोटिस देने की तैयारी में है।

Bihar Bhumi
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bhumi: बेतिया के आईटीआई मोहल्ले में बेतिया राज की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाने वालों के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। राज प्रशासन ने जमीन की मापी शुरू कर दी है और जल्द ही अतिक्रमित मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।


पिछले चार दिनों से चल रही मापी के लिए अमीनों की छह अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो आरओ की निगरानी में जमीन की पैमाइश कर रही हैं। अब तक करीब ढाई सौ अतिक्रमित मकानों को चिन्हित किया जा चुका है।


सूत्रों के अनुसार, चिन्हित अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी जमीन खाली नहीं की गई, तो संबंधित मकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। आईटीआई मोहल्ले के बाद आसपास के इलाकों, जैसे लालू नगर आदि में भी मापी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बेतिया राज की काफी जमीन पर कब्जा कर बड़े-बड़े मकान बना लिए गए हैं। कई जगह अब भी खाली जमीन मौजूद है, जहां बेतिया राज का बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें अतिक्रमण को दंडनीय अपराध बताया जाएगा।


चौंकाने वाली बात यह है कि अतिक्रमण करने वालों में जिले की कई नामी हस्तियां, सेवानिवृत्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल बताए जा रहे हैं। पहले भी कुछ इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन निगरानी के अभाव में दोबारा कब्जा हो गया।


इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि जब यह मोहल्ला अतिक्रमण कर बसाया गया, तो यहां पीसीसी सड़क, पानी और बिजली जैसी सरकारी सुविधाएं कैसे उपलब्ध कराई गईं। लोगों का आरोप है कि कब्जाधारियों ने विभागीय मिलीभगत से न केवल जमीन पर कब्जा किया, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता