ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...

पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने नगर थाना छेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित मकान से लूटा गया सोना बरामद किया गया हैं।


हालांकि पुलिस ने अभी बरामद आभूषण के बारे में कुछ भी स्पस्ट नहीं बताया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुण्ठ निवासी बिजेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि बीते 14 मई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सेंको ज्वेलरी शॉप में 6-7 अपराधियों ने धावा बोला था। 


अपराधियों ने वहां से करीब 5 किलोग्राम सोने के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद लूट लिए थे। सूचना के बाद एसटीएफ ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए अपराधियों की पहचान की और समस्तीपुर में छापेमारी कर एक को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए बाकी सोने की बरामदगी के लिए लगातार अग्रतर छापेमारी की जा रही है।

एसटीएफ के अनुसार, इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौरज निवासी विजय सिंह का पुत्र रोहित सिंह है। रोहित वर्तमान में हाजीपुर जेल में बंद है और उसी ने जेल के अंदर से घटना की साजिश रची थी। उसी के इशारे पर उसके शागिर्दों ने बंगाल में इस वारदात को अंजाम दिया।

पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदपश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदपश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदपश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामद

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता