ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर भीषण हादसा, जिला परिषद उपाध्यक्ष के चालक की मौत

वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गिट्टी लोड ट्रैक्टर की टक्कर से जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राय की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक स्कूटी सवार घायल हो गया।

बिहार न्यूज
दर्दनाक सड़क हादसा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पश्चिम लेन भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास तेज रफ्तार गिट्टी लोड ट्रैक्टर की टक्कर से जिला परिषद उपाध्यक्ष के फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक की मौत हो गई। वही उपाध्यक्ष की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक चालक मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला बताया जाता है। 


मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राय के चालक गाड़ी लेकर हाजीपुर की तरफ से चेहरा कला उपाध्यक्ष के घर जा रहा था। इसी क्रम में भगवानपुर थाना के रतनपुरा के निकट गाड़ी के पीछे चल रही अनियंत्रित गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने जिला परिषद उपाध्यक्ष के गाड़ी में धक्का मार दिया। उसके बाद उपाध्यक्ष की गाड़ी ने आगे चल रही टेंपो और स्कूटी में धक्का मार दिया, स्कूटी सवार घायल हो गया। 


जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए। घटना की जानकारी भगवानपुर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर उपाध्यक्ष के गाड़ी को साइड कराया। वही चालक को घायल अवस्था में आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। 


डॉक्टर ने जांच के बाद चालक को मृत्य घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से गिट्टी लोड ट्रैक्टर और जिला परिषद के उपाध्यक्ष की गाड़ी को जप्त कर थाने पर ले गई। जानकारी के अनुसार जिला परिषद के उपाध्यक्ष पर जिला परिषद के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया था। विश्वास पर चर्चा के लिए जिला परिषद सदस्यों को बुधवार को बुलाया गया था। लेकिन एक जिला परिषद के अलावा कोई दूसरा सदस्य नहीं पहुंचा। कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया गया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज के दिन हुए हादसे के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष ने इस साजिश बताया है। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाने पर ले गई। 


हादसे के संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि अनियंत्रित गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष के गाड़ी में पीछे से ठोकर मार दिया। उपाध्यक्ष की गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्कूटी में ठोकर मार दिया। उपाध्यक्ष के गाड़ी के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से ट्रैक्टर और जिला परिषद के उपाध्यक्ष की गाड़ी फॉर्चूनर को जप्त कर लिया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता