ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

रक्सौल में नोट बदलने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 18 लाख नेपाली और 13 लाख भारतीय करेंसी बरामद

मोतिहारी के रक्सौल में पुलिस और एसटीएफ ने नोट बदलने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 18 लाख नेपाली मुद्रा और 13 लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAXAUL: क्सौल में नोट बदलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रक्सौल थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत कुमार ने एसटीएफ की मदद से सब्जी मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 लाख नेपाली मुद्रा और 13 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, पूर्व में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद इस गिरोह की गतिविधियों में कमी आई थी। इसके बावजूद गिरोह के सदस्य छिप-छिपाकर कमीशन के आधार पर अवैध रूप से नोट बदलने का कारोबार चला रहे थे।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

रक्सौल में नोट बदलने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 18 लाख नेपाली और 13 लाख भारतीय करेंसी बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट