ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

मोतिहारी के गवंदरा इस्लामिया मदरसे में पुलिस ने छापेमारी कर मौलवी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। मौके से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, SIT कर रही है जांच।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी जिले में एक मदरसे में पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौलवी सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मदरसा में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। 


जिस मदरसा में छापेमारी हुई वो चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा इस्लामिया मदरसा है। हिरासत में लिए गये तीनों व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही मदरसा में लगे कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मदरसा से धड़े गये तीनों लोगों में एक केयर टेकर है दूसरा मौलाना और तीसरा सफ़ाई कर्मी है। ये तीनों लोग कई महीने से मदरसा में रह रहे हैं। 


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौके से पकड़े गये इन तीनों का कनेक्शन पीएफआई से तो नहीं है, क्योंकि हथियार की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस ने आज छापेमारी की। मामले की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी टीम का गठन किया गया है। 


मदरसा की तलाशी के दौरान मिले एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और कुछ दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि आज जिस मदरसा में छापेमारी की गयी यह वही मदरसा है जहां से पहले पीएफआई का मुख्य सरगना याकूब उर्फ उस्मान उर्फ सुल्तान को ATS और चकिया पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था।