ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

लंबे अरसे बाद बिहार का रुख करने वाले हैं यशवंत सिन्हा, नीतीश का विकल्प खड़ा करेंगे

PATNA : कभी बिहार में नेता विरोधी दल की भूमिका में रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा लंबे अरसे बाद वापस बिहार का रुख करने वाले हैं. यशवंत सिन्हा इसी महीने बिहार आएंगे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कभी बिहार में नेता विरोधी दल की भूमिका में रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा लंबे अरसे बाद वापस बिहार का रुख करने वाले हैं. यशवंत सिन्हा इसी महीने बिहार आएंगे और विधानसभा चुनाव के पहले गैर एनडीए, गैर यूपीए विकल्प को लेकर रणनीति बनाएंगे. माना जाए तो यशवंत सिन्हा बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प खड़ा करने की कवायद करेंगे.

कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे नागमणि ने यह दावा किया है, फर्स्ट बिहार से बातचीत में नागमणि ने इस बात की जानकारी दी है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा 10 या 11 जून को बिहार आने वाले हैं. उनके साथ बिहार में उस धारा के कई राजनेता जुड़ेंगे जो ना तो एनडीए के साथ हैं और ना ही महागठबंधन के साथ है. बिहार में आम आदमी अफसरशाही से परेशान है. नीतीश कुमार ने पिछले डेढ़ दशक में कोई भी काम नहीं किया और अब यह नए विकल्प की आवश्यकता है

बीजेपी से मोहभंग होने के बाद यशवंत सिन्हा लगातार कई मंचों से सवालों को उठाते रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले यशवंत सिन्हा की एंट्री बड़ी दिलचस्प होगी. लेकिन बिहार में जिस तरह दो अलग-अलग गठबंधन के बीच मुकाबला है उसके दरमियान यशवंत सिन्हा क्या कर पाएंगे यह देखना भी बहुत दिलचस्प होगा. हालांकि नागमणि जो जानकारी दे रहे हैं उसके मुताबिक बिहार में यशवंत सिन्हा के आने का इंतजार कई पुराने दिग्गज कर रहे हैं. हालांकि इस मामले पर फर्स्ट बिहार ने यशवंत सिन्हा से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Arayan Anand

FirstBihar संवाददाता