ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

World Cup 2023 Final: मैच से पहले एयर शो, कई VVIP मेहमान करेंगे शिरकत; जानिए क्या होगा ख़ास

DESK : विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की दो मजबूत टीमें आमने - सामने होगी। इस मैच में एक लाख से ज्यादा दर्शक

World Cup 2023 Final: मैच से पहले एयर शो, कई VVIP मेहमान करेंगे शिरकत; जानिए क्या होगा ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की दो मजबूत टीमें आमने - सामने होगी। इस मैच में  एक लाख से ज्यादा दर्शक मौजूद रहेंगे इसके साथ ही  कई वीवीआईपी मेहमान भी मौजूद रहेंगे। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 


दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस बार अलग ही रंग में है। उसने इस विश्व कप में 10 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद में क्या-क्या खास होगा यह काफी अहम है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मैच खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुकाबले से पहले एयर शो का आयोजन होगा। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण की टीम हवाई शो करेगी। सूर्यकिरण की एरोबैटिक टीम करीब 10 मिनट तक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अपने करतब से मन मोह लेगी। इसकी रिहर्सल भी होगी। 


वहीं, प्रधानमंत्री मोदी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को देखने पहुंच सकते हैं। अहमदाबाद में मैच को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। इस मुकाबले को देखने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंच सकते हैं। इनके साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज मौजूद होंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख 32 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। लिहाजा काफी भीड़ होगी।