ब्रेकिंग
‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार

WHO ने जारी की नई चेतावनी, कोरोना का अचूक इलाज मुश्किल, भारत को होना होगा तैयार

DESK : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नई चेतावनी जारी करते हुए सोमवार को यह भी कहा कि कोरोना का अचूक इलाज मुश्किल है. WHO के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडोनोम गेब्रिएसस ने कहा कि उम्मीद है कि कोविड-19 क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने नई चेतावनी जारी करते हुए सोमवार को यह भी कहा कि कोरोना का अचूक इलाज मुश्किल है. WHO के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडोनोम गेब्रिएसस ने कहा कि उम्मीद है कि कोविड-19 की वैक्सीन मिल जाए, लेकिन अभी इसकी कोई अचूक दवा नहीं है और संभव है कि शायद कभी ना हो. इसके साथ ही भारत को लेकर बड़ी बात कही है. 

भारत के बारे में कहा कि वहां संक्रमण दर बहुत ज्यादा है और देश को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. इसके साथ ही यह भी कहा कि भारत में कोरोना मरिजों की बड़ी संख्या को देश की विशाल आबादी और बढ़ती टेस्टिंग के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए. भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है और अभी उन्हें काफी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए.

टेड्रोस ने कहा कि 'कई वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल में हैं और हम सबको उम्मीद है कि कोई एक वैक्सीन लोगों को संक्रमण से बचाने में कारगर साबित होगी. हालांकि अभी इसकी कोई अचूक दवाई नहीं है और संभव है कि शायद यह कभी नहीं मिले. ऐसे में हम कोरोना को टेस्ट, आइसोलेशन और मास्क के ज़रिए रोकने का काम जारी रखें.'