मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 30 Mar 2024 01:21:17 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में महागठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। लालू यादव की राजद 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि लेफ्ट दलों (भाकपा माले, भाकपा और माकपा) को 5 सीटें मिली हैं। इसके बाद सीपीआई (ML) के तरफ से कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया गया है। इस पार्टी के खाते में तीन सीट आई थी और अब इनपर कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन के बीच सीट का बंटवारा हो गया है। जिसमें भाकपा (माले) 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसमें नालंदा, आरा और काराकाट दी गई है। अब इन तीनों सीटों पर कैंडिडेट का नाम भी सामने आया गया है। पार्टी के तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार नालंदा सीट से विधायक संदीप सौरव,आरा से विधायक सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
मालूम हो कि, संदीप सौरभ फिलहाल पटना जिले के पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं। साल 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीब 30000 वोटो से अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी जदयू के जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा बाबू को हराया। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले संदीप सौरव आईशा के महासचिव भी रहे हैं। संदीप सौरभ ने हिंदी साहित्य में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। अब पार्टी इन्हें नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़वाने जा रही है।
वहीं, सुदामा प्रसाद भाकपा माले पार्टी से वर्तमान में तरारी के विधायक भी हैं। तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं और व्यवसायी समाज में सक्रिय रहते हैं। ल प्रसाद 1997 से बिहार के भोजपुर जिले में सक्रिय थे बाद में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले ) के सदस्य बन गए और इसकी राज्य समिति के लिए चुने गए। 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव में , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले ) ने उन्हें तरारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा और बाद में वे बिहार विधान सभा के लिए चुने गए।
उधर, काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।1995 और 2000 में वे औरंगाबाद के ओबरा से दो बार विधायक भी रह हैं। साथ ही अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड के प्रभारी भी हैं। भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं।