ब्रेकिंग न्यूज़

budget 2025 : सिर्फ 12 ही नहीं बल्कि उससे अधिक सालाना आय वालों को भी इनकम टैक्स में बंपर फायदा, जानिए क्या है नया बदलाव budget 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं, बजट में केंद्र सरकार का सबसे बड़ा ऐलान budget 2025 : मोबाइल, LED टीवी, कपड़ा और ईवी होंगी सस्‍ती, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? Swiggy, Zomato जैसी कंपनियों के लिए काम करने वालों के लिए खास ऐलान, भारत सरकार ने पेश किया नया स्कीम budget 2025: ST/SC के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, लाखों महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ रुपए तक का फायदा budget 2025 : फूड टेक्नोलॉजी संस्थान, माखाना बोर्ड और IIT कॉलेज, जानिए बिहार को बजट में क्या-क्या मिला Budget 2025 : निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा BIHAR CRIME : हत्या के बाद अपराधी ने ऐसी जगह फेंकी लाश की 2 जिलों की सीमा पर हो गया विवाद, राजस्व कर्मियों को बुलाकर जमीन की गई मापी budget 2025 : नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगा है 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट, जानिए कौन सी मांग हो सकती है मंजूर PARGATI YATRA : प्रगति यात्रा पर आज भागलपुर आ रहे CM नीतीश कुमार, जानिए मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

विवाहिता की निर्मम हत्या, भैसुर और ससुरालवालों ने ईंट से कुचल कर मार डाला

विवाहिता की निर्मम हत्या, भैसुर और ससुरालवालों ने ईंट से कुचल कर मार डाला

20-Jun-2022 06:19 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के जफराबाद प्रवीणचक गांव में एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका के मायके वालों ने भैसुर और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनम देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रवीणचक निवासी सेवीलाल के साथ सोनम देवी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। आठ साल के बच्चे की मांग सोनम देवी के पति सेवीलाल ने दूसरी शादी रचा ली थी और कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में गया हुआ था। इसी का फायदा सोनम के भैसुर उठाना चाहता था वह सोनम को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा ताकि सोनम घर छोड़कर चली जाए।


भैसुर के प्रताड़ना से तंग आकर सोनम देवी ने इसकी शिकायत फतुहा थाने में जाकर की थी। जहां कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उसे घर जाने को कहा। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब सोनम अपने घर आई तब पहले से घर में मौजूद भैसुर और ससुराल के अन्य सदस्यों उस पर टूट पड़े। सभी ने मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया और ईंट से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मामले की छानबीन शुरू की। वही आरोपी ससुरालवालों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायकेवाले भी बेटी के ससुराल पहुंचे जहां बेटी के शव को देखकर पैर तले जमीन खिसक गयी। घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका का मायके वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।