ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?

Bihar News: मोतिहारी में वाटर पार्क निर्माण विवाद के मामले में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि निर्माण कार्य रोकने और कर्मियों से मारपीट की गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में पुलिस ने राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 


आरोप है कि सांसद और उनके समर्थकों ने समूह बनाकर वाटर पार्क निर्माण कार्य को रुकवाया और मौके पर मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के वाटगंज में प्रस्तावित वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित जमीन को किसानों को वापस दिलाने की मांग को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने एक किसान सभा आयोजित की थी। 


सभा समाप्त होने के बाद सांसद किसानों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां निर्माण कार्य का विरोध किया गया। इस दौरान खेत में ट्रैक्टर चलाए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। 


पुलिस ने निर्माण कार्य बाधित करने और कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में सांसद समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद जिले में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता