ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...

Bihar News: लखीसराय के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। दवा जब्ती मामले में जांच रिपोर्ट नहीं देने, कार्रवाई में लापरवाही और अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।

Bihar News Vijay Kumar Sinha Lakhisarai Drug Inspector Suspension Deepak Kumar Ram Bihar Health Department Drug Seizure Case Bihar Lakhisarai News Bihar Government Action
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पूर्व डिप्टी सीएम व वर्तमान में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. आरोपी को पहले स्थानांतरित कर वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया, इसके बाद आज 3 जुलाई को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, लखीसराय के ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा जब्ती की जांच में भारी खेल किया था. दवा जब्ती के संबंध में जब स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ड्रग इंस्पेक्टर से फोन पर बात की,तो बातचीत का ऑडियो वायरल कर धवि धूमिल करने की कोशिश की गई . 

स्वास्थ्य विभाग ने लखीसराय के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को सस्पेंड कर दिया है. 3 जुलाई को विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 12 जून 2026 को सहायक औषधि नियंत्रक लखीसराय ने जानकारी दी थी. जिसमें बताया गया था कि, 27 मई 2026 को लखीसराय पुलिस द्वारा जब्त संदिग्ध वाहन में मिली दवा की जांच औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम  ने अन्य दो ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ की थी. जांच के बाद उन्होंने वरीय अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट नहीं दी. इतना ही नहीं इन्होंने आगे की कोई कार्रवाई भी नहीं की. 

ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ केस भी हुआ दर्ज

लखीसराय के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम का यह कृत्य अभियुक्तों को अनुचुति लाभ पहुंचाने जैसा है. इस मामले में दीपक के खिलाफ लखीसराय के रामगढ़ चौक थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा भी 118/26 दर्ज की गई है. ऐसे में इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उप औषधि नियंत्रक कार्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता