ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

Police Encounter in Bihar: समस्तीपुर में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी अमन कुमार घायल हो गया। उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया है और दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Police Encounter in Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Police Encounter in Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। वैशाली और समस्तीपुर जिले की सीमा पर स्थित बंगरा थाना क्षेत्र के बलीगांव के पास यह एनकाउंटर हुआ है।


पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अमन कुमार को दौड़ाकर गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


समस्तीपुर सदर डीएसपी ने जानकारी दी कि अमन कुमार एक पेशेवर अपराधी है और हाल ही में जेल से बाहर आया था। वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। अमन चकहैसी थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि उसका साथी लक्ष्मी मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी का रहने वाला है।


इससे पहले सीतामढ़ी जिले में भी पुलिस ने CSP संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट में शामिल आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथ 5 अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने दबोच लिया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता