ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विश्व मत्स्य दिवस आज: मछुआरा समाज के लोगों को मुकेश सहनी ने दी बधाई

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के भाइयों एवं बहनों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एक

विश्व मत्स्य दिवस आज: मछुआरा समाज के लोगों को मुकेश सहनी ने दी बधाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के भाइयों एवं बहनों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की अपील की। 


उन्होंने विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर कहा कि दुनियाभर में सभी मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दिन हमें भी एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का  संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजतक मछुआरों को लेकर राजनीति खूब हुई लेकिन इसके अधिकार को लेकर कभी सही प्रयास नहीं किया गया। 


उन्होंने कहा कि आज देश के कई राज्यों में  निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार के निषादों को आरक्षण नहीं मिल सका। मुकेश सहनी ने कहा कि आज जरूरत है कि बिहार और देश के निषाद एकजुट रहे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।


टैग्स