ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar News: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल रूपेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही 29 जून के स्कॉर्पियो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो के बीच 29 जून की रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय रूपेश कुमार ने करीब 13 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और पूरे मोहल्ले में एक बार फिर मातम छा गया।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड संख्या-37 निवासी मुकेश साह के इकलौते पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद से वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन अंततः उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रूपेश की मौत की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।


गौरतलब है कि 29 जून की रात अंग्रेजी ढाला स्थित एनएच-31 पर गंगा स्नान के लिए जा रही युवकों से भरी एक स्कॉर्पियो और बारात लेकर जा रही दूसरी स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भयावह था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बारात वाली स्कॉर्पियो के चालक राजा कुमार ने पटना ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया था। अब रूपेश कुमार की मौत के साथ इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।


इस संबंध में सुजीत कुमार ने बताया कि रूपेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए फोटोग्राफी, डीजे ऑपरेटर, पेंटिंग, ड्राइविंग समेत जो भी काम मिलता था, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से करता था। उसकी असमय मौत ने परिवार का सहारा छीन लिया है। बेटे को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।


इलाज के दौरान रूपेश को बचाने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों ने हरसंभव प्रयास किया। आर्थिक तंगी के बावजूद रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग देकर मदद का हाथ बढ़ाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रूपेश जिंदगी की जंग नहीं जीत सका।


इस हृदयविदारक हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली हैं। कई दिनों बाद एक और घायल की मौत की खबर ने हादसे की दर्दनाक यादें फिर ताजा कर दी हैं। वहीं, इस दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का इलाज अब भी विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता