ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए खुद मैदान में उतर गये.

बिहार न्यूज
प्रशांत किशोर पर गिरिराज सिंह का तंज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कल 13 जुलाई को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। इसी दिन बीजेपी के नये प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी नॉमिनेशन करेंगे। प्रशांत किशोर के नामांकन पर्चा भरने से पहले बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। 


गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि 2025 के चुनाव में जनसुराज की करारी हार होने के बाद प्रशांत किशोर को बांकीपुर से उपचुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला। कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था तब वो अपने कच्छा पहनकर उतर गये। झूठ की खेती बार-बार नहीं चलता है, प्रशांत किशोर की पोल खुल चुका है। 


बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला। गिरिराज ने कहा कि प्रशांत किशोर शब्दों का जाल बुनते हैं, उनके ऊपर आरोप रहा कि पूरे बिहार में जनसुराज पैसे लेकर टिकट बांटने का काम किया है। एक भी उम्मीदवार का जमानत नहीं बचा। अब उनके पार्टी से कोई बांकीपुर उपचुनाव में लड़ने को तैयार नहीं था, इसलिए अपने कच्छा पहनकर उतर गये क्योंकि कोई उम्मीदवार नहीं आ रहा था। झूठ की खेती बार-बार नहीं चलता है। अब इनका पोल खुल चुका है। अब इनका कच्छा ढीला हो चुका है। 


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह  ने प्रशांत किशोर पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर केवल शब्दों का जाल बुनते हैं और उनकी राजनीति अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में जन सुराज पर पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप लगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का कोई भी उम्मीदवार चुनाव में प्रभाव नहीं छोड़ सका और अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। उनके अनुसार, अब स्थिति यह है कि जन सुराज से चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार तैयार नहीं था, जिसके कारण बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर को स्वयं मैदान में उतरना पड़ा।


केंद्रीय मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, "इनकी पार्टी से कोई लड़ने को तैयार नहीं था, इसलिए आखिर में खुद कच्छा पहनकर मैदान में उतर गए।  उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और झूठ की राजनीति अधिक दिनों तक नहीं चल सकती। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि बांकीपुर की जनता ने जिस विधायक को चुना, पार्टी ने उसी नेता का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रही है, जबकि प्रशांत किशोर केवल बयानबाजी कर अपनी विश्वसनीयता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और काम के आधार पर फैसला करती है, केवल बड़े-बड़े दावों और राजनीतिक बयानबाजी से लोगों को लंबे समय तक भ्रमित नहीं किया जा सकता।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता