Hindi News / news / विपक्ष के बिहार बंद में गूंजा 'नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद' का नारा, भाग खड़े...

विपक्ष के बिहार बंद में गूंजा 'नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद' का नारा, भाग खड़े हुए प्रदर्शनकारी

1st Bihar Published by: RAVI SHANKAR Updated Dec 19, 2019, 11:57:48 AM

विपक्ष के बिहार बंद में गूंजा 'नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद' का नारा, भाग खड़े हुए प्रदर्शनकारी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर बाढ़ से आ रही है। जब जाप, सीपीआई और कांग्रेस के बिहार बन्द में प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों को दुम दबाकर भागना पड़ा जब बंद के विरोध में आम लोग ही नरेन्द्र मोदी जिंंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर उतर आए। 

प्रदर्शनकारी बाढ़ के अकबरपुर में NH31 को जाम कर और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे थे कि अचानक दर्जनों की संख्या में सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट में समर्थन में सामान्य नागरिक नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुये सड़कों पर प्रदर्शकारियों के बीच आ गये और उपद्रवियों को भाग खड़ा होना पड़ा।

CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी इस नारेबाजी से हक्के बक्के रह गये ।उन्हें उम्मीद ही नही थी कि जनाक्रोश उनके खिलाफ भड़क उठेगा। हालांकि प्रदर्शकारियों ने होशियारी दिखाई और वहां से खिसक लिये वरना कोई अप्रिय घटना भी घट सकती थी, परंतु आम जनमानस से भला कौन सामना करे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगा है।