ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

अग्नि पीड़ितों से मिले VIP प्रमुख मुकेश सहनी, बोले- सरकार के खजाने पर गरीबों का हो पहला हक

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बुबरा गांव (कुटुकपुर डेरा) पहुंचे, जहां उन्होंने

अग्नि पीड़ितों से मिले VIP प्रमुख मुकेश सहनी, बोले- सरकार के खजाने पर गरीबों का हो पहला हक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बुबरा गांव (कुटुकपुर डेरा) पहुंचे, जहां उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कुछ दिनों पहले अगलगी की घटना में कई घर जलकर राख गए थे। 


इस दौरान मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच राहत साम्रगी का भी वितरण किया। पीड़ित परिवारों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वीआईपी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार गरीबों का होना चाहिए। सैकडों लोगों के आशियाने उजड़ गए और राहत के नाम पर मात्र 9 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना के बाद पीड़ित परिवारों को सरकार को घर बनाकर देना चाहिए, इसके लिए सरकार को एक पॉलिसी बनानी चाहिए। अधिकांश आग लगने की घटना झोपड़ीनुमा घरों में ही होता है और उसके बाद गरीबों का सबकुछ उजड़ जाता है। सहनी ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो इसके लिए अलग पॉलिसी बनाई जाएगी, ताकी पीड़ित परिवारों को पक्का आशियाना मिल सके। 

टैग्स