1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2019, 9:42:05 AM
- फ़ोटो
BARH : पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके की जनता बाढ़ से परेशान है लेकिन स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की कोई खोज खबर नहीं है। दियारा के लोग कह रहे हैं कि विधायक जी अरसे से उनके बीच नहीं आए हैं। आपदा की स्थिति में भी उन्होंने जनता की सुध नहीं ली है।
विधायकजी के दर्शन को तरसे दियारा इलाके के राम नगर पंचायत के लोगों ने विधायक जी की गुमशुदगी का बैनर और पोस्टर लगा दिया है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का पता बताने वाले के लिए 101 रुपए का इनाम रखा गया है।
लोगों का कहना है कि चुनाव के वक्त वोट के लिए विधायकजी गांव का चक्कर काट रहे थे, लेकिन गांव की जनता जब बाढ़ से त्राहिमाम कर रही है, तब उनका कोई अता-पता नहीं है। लिहाजा गुस्से में लोगों ने विधायकजी के लापता होने का पोस्टर लगा दिया है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या इस पोस्टर को देखने के बाद विधायकजी गांव वालों की सुध लेने उनके बीच आते हैं या नहीं।