ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी विधानसभा में हंगामा, 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

PATNA : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज भी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष की तरफ से विधानसभा में आज बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विशेष चर्चा के लिए कार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज भी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष की तरफ से विधानसभा में आज बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विशेष चर्चा के लिए कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया गया था जिसे स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे हंगामे के कारण विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और सदन की बैठक 2 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।


सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्ष की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मांग की गई लेकिन सत्र का अंतिम दिन होने के कारण स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने विधायी कार्य का हवाला देते हुए इसे अस्वीकृत कर दिया। 


शीतकालीन सत्र में किसी भी दिन विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही नहीं हुई। हंगामे के कारण सदन में इस सत्र के दौरान केवल एक सवाल पूछा जा सका।



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता