1st Bihar Published by: Updated Sat, 07 Dec 2019 05:37:02 PM IST
- फ़ोटो
BAGAHA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकिनगर में है। वाल्मीकि टाईगर रिजर्व में इको टूरिज्म सेवा को और कारगार बनाने के लिए डिप्टी सीएम ने कई योजनाओं की सौगात दी है। वाल्मीकि रिजर्व में सफारी कर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिया है।
अब वाल्मीकि रिजर्व भ्रमण के लिए टूरिस्ट पैकेज सेवा शुरु होगी जिसमें ठहरने ,खाने और घूमने की सेवाएं शामिल होगी। पर्यटक अपने सुविधा के हिसाब से अपना पैकेज ले सकते हैं। पिछले एक माह में 8 हजार से अधिक पर्यटक वाल्मीकिनगर घूमने आये हैं, जिससे वन विभाग उत्साहित है। नई अन्य सेवाएं को शुरु करने की कवायद चल रही हैं।
बता दें कि नवंबर महीने में ही सीएम नीतीश दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकिनगर पहुंचे थे। उन्होनें यहां के प्राकृतिक व दर्शनीय स्थलों का दीदार किया था। उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी थे। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म के विकास के लिए यहां निरंतर कार्य चल रहा है। नीतीश ने तब कहा था हम चाहते हैं कि वाल्मीकिनगर इको टूरिजम में देश का बड़ा नाम बने। सरकार इसी कवायद में जुटी है।