ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

वैशाली में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, मास्क लगाकर मर्डर करने आये थे अपराधी

VAISHALI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां ब

वैशाली में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, मास्क लगाकर मर्डर करने आये थे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के सहदेई थाना इलाके की है, जहां डुमड़ी गांव में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने गेहूं के खेत में पानी पटा रहे एक किसान को गोली मार दी है. गोली लगने से किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल किसान की पहचान सच्चिदानंद सिंह के रूप में की गई है, जो काफी बुजुर्ग बताये जा रहे हैं.


जख्मी हालत में सच्चिदानंद सिंह को इलाज के लिए सहदेई पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधी मास्क पहनकर आये थे, जिन्होंने हत्या की नीयत से बुजुर्ग किसान को गोली मारी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता