Hindi News / news / वैशाली के डगरू पंचायत में टूटा तटबंध, वाया नदी का पानी कई गांव...

वैशाली के डगरू पंचायत में टूटा तटबंध, वाया नदी का पानी कई गांव में घुसा

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Jul 28, 2021, 6:17:24 PM

वैशाली के डगरू पंचायत में टूटा तटबंध, वाया नदी का पानी कई गांव में घुसा

- फ़ोटो

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां महुआ प्रखंड के डगरू पंचायत में वाया नदी पर बना तटबंध अचानक टूट गया। तटबंध के टूट जाने से वाया नदी का पानी कई गांव में घुस गया। जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।



अचानक तटबंध के टूटने से लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। गांव में चारों ओर पानी फैलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक तटबंध टूट जाने से खेतों में लगी सारी फसले बर्बाद हो गयी है। बहुत मेहनत से उन्होंने इन फसलों को लगाया था जो पलक झपकते पानी की तेज बहाव में बह गया।



ऐसे में उनके समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। लोगों का कहना है कि अब तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचा है। वाया नदी का पानी एक के बाद दूसरे गांव में तेजी से फैल रहा है जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।