ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

यूपी पुलिस के दारोगा को पकड़ ग्रामीणों ने किया बरहट थाने के हवाले, लखनऊ से गायब लड़की का पता लगाने आया था जमुई

JAMUI: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव में दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में घूमते देख ग्रामीणों ने पड़कर जमुई जिले के बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव को इसकी सूचना दी। जा

यूपी पुलिस के दारोगा को पकड़ ग्रामीणों ने किया बरहट थाने के हवाले, लखनऊ से गायब लड़की का पता लगाने आया था जमुई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव में दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में घूमते देख ग्रामीणों ने पड़कर जमुई जिले के बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव को इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर बरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच दोनों युवक को अपने साथ लेकर बरहट थाने ले गयी। जहां पूछताछ में एक युवक उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार निकला जो किसी केस के सिलसिले एक शख्स को गिरफ्तार करने के लिए जमुई पहुंचा था। जो आरोपी के घर का शिनाख्त कर रहा था।  


लखनऊ की एक युवती को जमुई के एक युवक ने बहला फुसलाकर यहां भगा लाया। उसी केस के सिलसिले में वह जांच करने पहुंचा था। आरोपी का शिनाख्त होने पर वह जमुई पुलिस के सहयोग से दबित देता फिर युवक और युवती को बरामद करता। लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को घर के इधर-उधर घूमते और अजीबोगरीब हरकत करते देख लिया और ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी जिसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले किया।


वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दो संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल से सुबह के 10 बजे से गांव से घूम रहा था। जब उससे पुछताछ की गई तो उसने अपने आपको यूपी पुलिस का एसआई बताया। उक्त युवक द्वारा गांव के शंभू दास तथा भोला दास के बारे में पूछताछ की जा रही थी। तथा दोनों अप पुलिस के द्वारा कहा गया कि  इन्हीं के घर पर लखनऊ की भागकर लाई हुई लड़की है। तथा दोनों का नंबर  इसी गांव का लोकेशन भी दिख रहा है। गांव के युवकों द्वारा जब उक्त नंबर की गांव वालों ने जांच किया तो उक्त युवक का यह नंबर नहीं पाया इसके बाद गांव वालों को शक हो गया कि दोनों युवा फर्जी पुलिस हैं। 


शक के आधार पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले सिकंदरा चौक से एक फर्जी आईपीएस की गिरफ्तारी हुई थी। इसलिए उसी शंका के आधार पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसमें एक युवक सदर थाना क्षेत्र के ढंढ प्रतापपुर गांव का बताया गया है।इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा युवक से पूछताछ की। युवक यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है जो केस के सिलसिले में जमुई आया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता