ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

राहुल द्रविड़ के बेटे समित का कमाल, अंडर-14 टूर्नामेंट में जड़ा दोहरा शतक

DESK: भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने अंडर-14 राज्य स्तर के मैच में डबल सेंचुरी मारी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने अंडर-14 राज्य स्तर के मैच में डबल सेंचुरी मारी है. 14 साल के समित ने अंडर-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट एकादश के लिए खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ धूंआधार 201 रन बनाए हैं.


समित ने अपनी पारी में 22 चौके भी जड़े, वहीं ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. समित ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद 94 रन बनाए. उन्होंने तीन विकेट भी झटके. समित ने 201 रन बनाने के लिए 250 गेंदों का सामना किया, जिसमें 22 चौके शामिल हैं.


राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ इससे पहले भी अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखा चुके हैं. साल 2016 में भी उन्होंने टाइगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ बैंगलोर यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए 125 रनों की पारी खेली थी.