1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 12, 2019, 6:15:29 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से जहां दो बाइक के बीच हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना पचपकड़ी थाना इलाके की है जहां तेज रफ्तार बाइक चालकों ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और इनकी आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल होकर सड़क पर ही गिर गए. बाद में लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां मोतिहारी जाने के दौरान दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान भंडार गांव के रहने वाले गालिब सरवर और लहसनिया गांव के रहने वाले फैजान के तौर पर हुई है. फिलहाल इस हादसे में घायल एक शख्स का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. मोतिहारी से अवनीश राज की रिपोर्ट