ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM हेमंत सोरेन को ट्विटर पर मिल रही शिकायत, अधिकारी कार्रवाई कर दे रहे तुरंत जवाब

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ट्विटर पर शिकायत मिल रही हैं. हेमंत सोरेन इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को टैग कर आदेश देते हैं. जिसके बाद अधिकारी संबंधित शिकायतों का नि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ट्विटर पर शिकायत मिल रही हैं. हेमंत सोरेन इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को टैग कर आदेश देते हैं. जिसके बाद अधिकारी संबंधित शिकायतों का निपटारा जाकर कर रहे और हेमंत को ट्विटर पर टैग कर कार्रवाई की जानकारी दे रहे हैं. लोगों को ऑफिस के चक्कर काटने से राहत मिल रही है.




धीरज कुमार ने ट्वीट किया कि 4 महीने से वद्धा पेंशन लातेहार जिला के बरवाडीह के टेवरही गांव के कई महिलाओं को नहीं मिला है. कृप्या मदद की जाए. धीरज ने हेमंत सोरेन और लातेहार जिला प्रशासन को टैग किया था. जिसके बाद हेमंत ने लातेहार जिला प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेने का आदेश दिया. 

जेएमएम कोडरमा ने ट्वीट किया कि डिलरों की मनमानी हमारी सरकार में नहीं चलेगी. कोई भी व्यक्ति जिसे राशन मिलता है और यदि कोई अधिकारी या डिलर राशन देने से मना करते हैं तो हमें अवश्य सूचित करें. हजारीबाग डीसी से आग्रह होगा की इस विषय पर संज्ञान ले और मामले की जांच करें. हेमंत ने हजारीबाग डीसी को टैग कर लिखा कि  मामले की पूरी तरह से जांच करें एवं संबंधित क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द राशन दिलवाने में सहायता करें. इसके अलावे भी कई शिकायतें हेमंत सोरेन और सीएम झारखंड के ट्विटर पर मिल रही है. जिसके बाद अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर रहे है और वहां के लोगों के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं. कई अधिकारियों ने शिकायतों का निपटारा करते हुए फोटो शेयर किया हैं.