1st Bihar Published by: Updated Jul 26, 2021, 4:28:58 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाढ़ से आ रही है। जहां ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे तभी अचानक पटरी पर ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना अथमलगोला के जमालपुर की है।
घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भाड़ी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही इस घटना से डाउन लाइन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बख्तियारपुर जंक्शन पर दो ट्रेने खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही रेलवे के अधिकारी परिचालन को बहाल कराने में जुटे हैं।