Hindi News / news / ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, इलाके में सनसनी

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, इलाके में सनसनी

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 04, 2021, 11:00:35 AM

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. 


घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी थाने को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 


हालांकि अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है.