1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2022, 9:27:17 AM
- फ़ोटो
BETTIAH: खबर बेतिया की है, जहां एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखा गया। दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH 727 पर शुक्रवार की देर रात ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगो की मौत हो गई है। और एक घायल है। घायल व्यक्ति की बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं लौरिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेजा है।