ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

'टूरिस्ट बेटी सिंगापुर से सीधे सारण आई ...', बोले सम्राट चौधरी .... दो और दो चार तो हो गया बाकी पांच का कब ?

PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव में परिवारवाद पर जमकर राजनीति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एनडीए के सभी नेता लालू प्रसाद यादव समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं पर परिवारव

'टूरिस्ट बेटी सिंगापुर से सीधे सारण आई ...', बोले सम्राट चौधरी .... दो और दो चार तो हो गया बाकी पांच का कब ?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव में परिवारवाद पर जमकर राजनीति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एनडीए के सभी नेता लालू प्रसाद यादव समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में राजद की ओर से समय-समय पर एनडीए नेताओं को इस पर जवाब भी दिया  जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से सम्राट चौधरी के तरफ से लालू परिवार पर हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि - दो और दो चार तो हो गए बाकी पांच का क्या ? 


दरअसल, भाजपा ने लालू यादव पर अपने बेटे बेटियों को चुनाव का टिकट दिए जाने को लेकर जुबानी हमला किया है। सुपौल में एक सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दो-दो चार तो हो गया, बाकी बच गए पांच। लालू जी बताएं उन्हें कब टिकट देंगे। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव  के लिए आरक्षण का मतलब होता है कि परिवार के लोगों को पहले टिकट दे दिया जाए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बेटी जब लोकसभा चुनाव हार गई तो राज्यसभा का टिकट देकर दिल्ली में पहुंचा दिया गया। अब एक दूसरी टूरिस्ट बेटी सिंगापुर से सीधे छपरा आई है। उसे छपरा की बेटी बताते हुए स्थानीय लोगों से आशीर्वाद देने की बात कही जा रही है। अब जरा सोचिए कि छपरा की बेटी को न्याय मिलेगा या लालू यादव की बेटी को। 


इसके आगे सम्राट ने कहा कि दो और दो चार तो हो गया लेकिन, जो पांच बेटियां बच गई हैं उन्हें विधानसभा का टिकट कब देंगे, यह बात लालू प्रसाद यादव बताएं नहीं तो हम लोग तब तक आंदोलन करते रहेंगे।  सम्राट चौधरी ने समझाया कि लालू प्रसाद यादव ने जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी पर पत्नी राबड़ी देवी को बैठाया।  फिर बेटी मीसा भारती को लोकसभा भेजने में कामयाब नहीं रहे तो राज्यसभा से टिकट देकर भेज दिया।  उसके बाद अपने दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को विधायक बनाकर मंत्री बना दिया। फिर 2024 के चुनाव में सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट का टिकट देकर दिल्ली भेजने की तैयारी में लगे हैं।