ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

तिरहुत स्नातक उपचुनाव में बड़ा फर्जीवाड़ा!..सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम 'मुन्ना कुमार'

MUZAFFARPUR: तिरहुत स्नातक उपचुनाव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। औराई प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जारी मतदाता सूची में सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम

तिरहुत स्नातक उपचुनाव में बड़ा फर्जीवाड़ा!..सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम 'मुन्ना कुमार'
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: तिरहुत स्नातक उपचुनाव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। औराई प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जारी मतदाता सूची में सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम गलत तरीके से 'मुन्ना कुमार' अंकित कर दिया गया है।


मतदान केंद्र संख्या 54 की मतदाता सूची के क्रमांक 1054 से 1778 के बीच के सभी मतदाताओं के पिता का नाम बदलकर 'मुन्ना कुमार' कर दिया गया है। इस गलती के कारण लगभग 138 मतदाता चुनाव में हिस्सा लेने को लेकर परेशान हैं। उन्हें डर है कि कहीं इस गलती के कारण उन्हें मतदान से वंचित न कर दिया जाए। 


इस मामले में तिरहुत प्रक्षेत्र के आयुक्त सरवणन एम ने इसे तकनीकी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है इसलिए इसमें सुधार करना मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान कर सकते हैं। उनके अनुसार, पिता के नाम का पहला अक्षर 'एम' वाले मतदाताओं के नाम को यूनिकोड फॉंट में टाइप करते समय यह तकनीकी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हुई इस गड़बड़ी की जांच और चुनाव के बाद ही संभव है।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता