ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे राज्यपाल, गुरु के दरबार में आरिफ मोहम्मद खान ने लगाई हाजिरी

PATNA CITY: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को दोपहर 3.30 बजे पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद बिहार के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इ

 तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे राज्यपाल, गुरु के दरबार में आरिफ मोहम्मद खान ने लगाई हाजिरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को दोपहर 3.30 बजे पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद बिहार के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद वो राजभवन के लिए रवाना हुए। वही देर शाम बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।


जहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और सरोपा-गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। राज्यपाल इस दौरान गुरु के दरबार पहुंचे और आरती में भी शामिल हुए। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने इस दौरान वहां चलाए जा रहे लंगर और कार्यक्रमों की जानकारी राज्यपाल को दी। 


यह भी बताया कि 4 से 6 जनवरी 2025 तक गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर पटना साहिब में धूमधाम के साथ प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु पटना साहिब आते हैं। इसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखा जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के इस प्रयास पर राज्यपाल ने प्रशंसा जाहिर की। जिसके बाद वो राजभवन के लिए रवाना हुए।

  तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे राज्यपाल, गुरु के दरबार में आरिफ मोहम्मद खान ने लगाई हाजिरी

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता