1st Bihar Published by: Awnish Updated Apr 26, 2020, 11:00:37 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : बिहार में भारी बारिश की खबरें जगह-जगह से आ रही हैं। राजधानी पटना में भी जमकर बारिश हुई है। उत्तर बिहार में आसमान से आफत की बारिश हुई है। मोतिहारी में ठनका गिरने से आग लग गयी। इस दौरान गांव में अचानक भगदड़ मच गयी। ठनका गिरने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाना के नवाडीह गांव के अहीर टोला की है। जहां आज सुबह हो रही बारिश के बीच हुए बज्रपात ने कहर बरपाया है। ठनका गिरने से दो फूस का घर जलकर राख हो गया।घर मे रखे लाखों के समान जलकर खाक हो गए।
घर के मालिक संतोष यादव पत्नी के इलाज के लिये बेतिया के नौतन गया था। घर मे कोई नहीं था।जिस कारण से बड़ा हादसा होने से टाल गया।झोपड़ियों में आग लगने के बाद लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान घर में रखा कपडा़ अनाज और रुपये जलकर राख हो गया है।