ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

पटना : थानेदार ने की महिला कर्मचारी से बदसलूकी, पार की सारी हदे, कहा- अपने बाप को भी बुला लो

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश पुलिस का बेहद ही अश्लील चेहरा सामने आया है. खबर पटना से आ रही है जहां पटना के सचिवालय थाना में थानेदार पर एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता

पटना : थानेदार ने की महिला कर्मचारी से बदसलूकी, पार की सारी हदे, कहा- अपने बाप को भी बुला लो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश पुलिस का बेहद ही अश्लील चेहरा सामने आया है. खबर पटना से आ रही है जहां पटना के सचिवालय थाना में थानेदार पर एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है. बता दें कि सचिवालय की महिला कर्मचारी का मोबाइल झपट लिया गया था. इसी को लेकर वह सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज करवाने गई. 


पीड़िता आरोप है कि थाने में तैनात थानेदार सीपी गुप्‍ता ने शिकायत पर रिसीविंग देने को लेकर महिला से उलझ गए और उन्‍हें हाजत में बंद करने का आदेश दे दिया. साथ ही महिला से कहा कि बाप को भी बुला लो. पटना सचिवालय में कार्यरत एक सरकारी महिला कर्मचारी मोबाइल झपटमारी की शिकायत देने सचिवालय थाने पहुंची थीं. लिखित शिकायत देने के बाद उन्‍होंने रिसीविंग मांगा. इस पर सरकारी महिला कर्मचारी से थानेदार की नोकझोंक हो गई. इससे उस वक्‍त थाने में तैनात थानेदार साहब को इतना गुस्‍सा आया कि वह अपनी मार्यादा ही भूल बैठे. 


महिला कर्मचारी का आरोप है कि थानेदार ने उन्‍हें हाजत में बंद करने का आदेश देते हुए अपने बाप को बुलाने तक की बात कह डाली. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार, पटना सचिवालय में काम करने वाली एक महिला का सचिवालय के ही गेट नंबर-2 के पास मोबाइल झपट लिया गया. महिला ने यह बात अपने विभाग के लोगों को बताई और दूसरी महिला सहकर्मी के साथ शिकायत दर्ज कराने सचिवालय थाना पहुंच गईं. सचिवालय थाना में उस वक्त थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता मौजूद थे. सचिवालय में काम करने वाली महिला सरकारी कामकाज के तौर-तरीकों से अवगत थीं, लिहाजा उन्‍होंने लिखित आवेदन दिया. महिला ने उसके बाद आवेदन पर रिसीविंग मांगने लगीं. उनकी इस बात को लेकर थानेदार सीपी गुप्ता से नोकझोंक होने लगी. इस दौरान थानेदार साहब इतना नाराज हो गए कि उन्‍होंने महिला के सवाल पूछने पर उन्‍हें हाजत में बंद करने का आदेश दे दिया. बात इतने पर ही नहीं थमी तो थानेदार यह करते नजर आए कि अपने बाप को भी बुला लो.