1st Bihar Published by: Updated May 03, 2022, 9:59:36 AM
- फ़ोटो
DESK: रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा था, जिसमें थाने के दीवान अंडरवियर पहने परिसर में घूमते नज़र आ रहे थे। अब एसपी डॉ. कौस्तुभ ने नौतनवा थाने में अंडरवियर वाले दीवान गंगोत्री यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि नौतनवा थाने में महिला पुलिसकर्मी भी बहाल है। इसके बावजूद दीवान अंडरवियर पहने परिसर में घूम रहे थे।
यहां महिला फरियादी का भी आना जाना लगा रहता है। जब इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो नौतनवा थाने का है और दीवान का नाम गंगोत्री यादव है। वायरल वीडियो में वह थाना कार्यालय की तरफ जाते दिख रहे हैं और कुछ देर बाद कार्यालय से बाहर निकल कर घूम रहे हैं। जैसे ही मामला एसपी तक पहुंचा, मामले की कार्रवाई की गई। वहीं सोमवार की सुबह एसपी ने दीवान को लाइन हाजिर कर दिया।
इतना ही नहीं, एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहने का निर्देश दिया है। थाना परिसर में अंडरवियर पहन कर घूमना मना है। महिला फरियादी भी थाने में आते रहती है। फिलहाल दीवान को लाइन हाजिर किया गया है।