ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

तेजस्वी के दावों का खुल रहा पोल ! अचानक से रेफरल हॉस्पिटल के छत का प्लास्टर गिरा, बाल - बाल बची दो ANM

JAMUI : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी और इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधो पर लिया। जिसके बाद वो एक्श

तेजस्वी के दावों का खुल रहा पोल ! अचानक से रेफरल हॉस्पिटल के छत का प्लास्टर गिरा, बाल - बाल बची दो  ANM
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी और इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधो पर लिया। जिसके बाद वो एक्शन लेते ही नजर आए। तेजस्वी ने अस्पतालों में सुधार को लेकर मिशन -60 लांच किया और कई बार खुद ही औचक निरिक्षण करने भी निकल जाते हैं। लेकिन, इसके बाद भी हालात सुधरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अस्पताल के जर्जर भवन के छत का प्लास्टर अचानक से गिर गया, जिससे दो स्वास्थ्यकर्मी बाल -बाल बच गए।  

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के झाझा रेफरल अस्पताल भवन के छत का प्लास्टर अचानक से गिर पड़ा। जिसमें दो कर्मी घायल होने से बाल बाल बच गए। अस्पताल में महिला बाह्य कक्ष के  बाहर अस्पताल की एएनएम मंजू देवी के सर के बगल में ही छत का प्लास्टर गिरा। इसके आलावा रजिस्ट्रेशन रूम के बाहर भी  छत का प्लास्टर अचानक से गिर गया। जिसमे कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मी अभिजीत कुमार बाल बाल बच गया। इसके अलावे रूम में रखे लैपटाॅप,प्रिंटर क्षतिग्रस्त होने से बच गया।  जबकि प्लास्टर टूट कर गिरने से अस्पताल में मरीज सहित अस्पतालकर्मी में अफरा-तफरी मच गया।  


आपको बताते चले कि, कुछ दिन पूर्व ही सिविल सर्जन भी अस्पताल का निरीक्षण करने के लिये पहुंचे थे। जिन्हें छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने अस्पताल में मरम्मती कराने की बात कही थी लेकिन सीएस के द्वारा कही गई बात आश्वासन सिर्फ बनकर रह गया। इससे पहले ही अस्पताल के छत का प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा था, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता