ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

तेजस्वी के साथ RJD ऑफिस पहुंचे तेजप्रताप, जगदानंद ने खड़े होकर किया स्वागत

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ बड़े भाई तेज प्रताप यादव मौजूद हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप के आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ बड़े भाई तेज प्रताप यादव मौजूद हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप के आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका स्वागत किया है।


माना जा रहा है की प्रदेश कार्यकारिणी में तेज प्रताप यादव अपने मुताबिक के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दिलाना चाहते हैं। इसको लेकर भी तेजस्वी जगदानंद सिंह से उनके सामने बात करेंगे। तेजस्वी यादव ने बताया कि 14-15 मार्च को राजगीर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के मद्देनजर ये मीटिंग की जा रही है। उन्होनें बताया कि पार्टी के बदले जातीय समीकरणों के बीच ये महत्पूर्ण आयोजन होगा जिसमें चुनावी रणनीति तय की जाएगी। 


प्रदेश कार्यालय पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को सुपर डुपर फ्लॉप शो बताते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि नीतीश कुमार की नाक बच जाती अगर गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं बुलाते। तेजस्वी ने कहां है कि नीतीश कुमार को अब घमंड छोड़ देना चाहिए।