ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार नर्सिंग स्टाफ की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां फोर व्हीलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। यह घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनियार ढाला

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार नर्सिंग स्टाफ की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां फोर व्हीलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। यह घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर स्थित तेलिया फतेहपुर वार्ड -14 के रहने वाले मोहम्मद इकबाल का 25 वर्षीय बेटा मोहम्मद शकील के रूप में हुई है ।


जानकारी के अनुसार,मोहम्मद शकील बेगूसराय से ड्यूटी करके बलिया घर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है। यह युवक बेगूसराय में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ था। फोर व्हीलर ने इनियार ढाला के समीप टक्कर मार दिया जिससे मोहम्मद शकील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


इधर,घटना की जानकारी मिलते ही सिद्धि विनायक अस्पताल के मलिक सहित अन्य कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे जहां कृष्ण कुमार ने बताया कि सिद्धिविनायक हॉस्पिटल का नर्सिंग स्टाफ था। 2 महीने से इस हॉस्पिटल काम कर रहा था। नाइट ड्यूटी करके बाइक से बलिया घर जा रहा था। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि 2 साल पहले शकील का शादी बरौनी नगर परिषद वार्ड-10 बिच मोहल्ला की रहने वाले मोहम्मद रुस्तम के बेटी साजदा खातून से हुई थी। मृतक शकील का 7 माह एक बेटा मोहम्मद शाकिर है। घटना के संबंध में लाखों थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना इनियार ढाला के समीप की है, एक फोर व्हीलर ने बाइक सवार  युवक को टक्कर मार दिया। 


सुचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस युवक को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। टाटा नेक्सोन गाड़ी है, जिसका गाड़ी नंबर BR 09 AN 2755 है। वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजन के द्वारा आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता