ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

तीन लाख का इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, अटल बिहारी ने भी किया था इसके क्राइम का जिक्र ; AK-47 का है शौकीन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 07 Apr 2024 07:56:57 AM IST

तीन लाख का इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, अटल बिहारी ने भी किया था इसके क्राइम का जिक्र ; AK-47 का है शौकीन

- फ़ोटो

PATNA : बिहार पुलिस की एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने तीन लाख के इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। चुन्नू पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसको एसटीएफ ने अपने शिकंजे में लिया है। उसके वकील रत्नेश भारद्वाज ने बताया कि परिवार की ओर से चुन्नू ठाकुर के नेपाल में पकड़े जाने की जानकारी दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बगहा में बिहार और नेपाल के आला पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। जिसमें नेपाल में छुपे कुख्यात इनामी शातिरों की गिरफ्तारी पर भी चर्चा हुई थी। पुलिस ने चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए बिहार से नेपाल तक अपना जाल फैला रखा था। उसके करीबियों के मोबाइल कॉल भी पुलिस खंगाल रही थी। उसके बाद अब उसकी गिरफ़्तारी की सूचना है। हालांकि पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 


मालूम हो कि बीते 12 जनवरी को पुलिस मुख्यालय ने चुन्नू ठाकुर पर तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसमें चुन्नू ठाकुर पर 30 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि चुन्नू कई कांडों में फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में आमलोगों से मदद का आग्रह किया गया था। चुन्नू के पास कई एके-47 जैसे घातक हथियार भी हैं। कई बड़े हत्याकांडों में चुन्नू नामजद आरोपित रहा है। 


बताते चलें कि, चुन्नू ठाकुर पटना के स्कूली छात्र किसलय के अपहरण के बाद चर्चित हुआ था। तब चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने भाषण में इस अपहरण कांड की चर्चा की थी। इसके बाद चुन्नू ठाकुर पर पुलिस की दबिश बढ़ गई। इसके कई बड़े राजनेताओं से भी संबंध रहे हैं। उसके खिलाफ सूबे के कई जिलों में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुन्नू ठाकुर के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं।