ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और वैन की टक्कर में 7 की मौत

DESK: तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और वैन की टक्कर में 7 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़ी एक वैन को लॉरी ने पीछे से टक्कर मार दी। फुटपाथ पर बैठे सात लोगों की वैन से कुचलने के बाद मौत हो गई। वैन सड़क के किनारे खड़ी थी इसी दौरान लॉरी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वैन फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचलती चली गई।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि वैन कुछ खराबी आ गई थी। खराबी आ जाने की वजह से वैन में सवार लोग उतरकर सड़क किनारे बैठे थे। सभी यात्री गाड़ी ठीक होने का इंतजार कर ही रहे थे कि पीछे से एक लॉरी ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी और फुटपाथ पर बैठे यात्रियों को कुचलते हुए निकल गयी। 


इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हैं। तमिनलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक-एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। वही घायलों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से 50-50 हजार रुपये का भुगतान करने की घोषणा की गयी है। 


टैग्स