ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

T20 World Cup: भारत की हार, दर्द पाकिस्तान को, पाकिस्तानी फैंस बोले- 'हमारे लिए खेलना था, हमारे जैसा नहीं'

DESK : रविवार 30 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T 20 वर्ल्ड कप खेला गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम इंडिया की हार से सबसे ज्यादा दर्द पाकिस्तान को

T20 World Cup: भारत की हार, दर्द पाकिस्तान को, पाकिस्तानी फैंस बोले- 'हमारे लिए खेलना था, हमारे जैसा नहीं'
First Bihar
3 मिनट

DESK : रविवार 30 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T 20 वर्ल्ड कप खेला गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम इंडिया की हार से सबसे ज्यादा दर्द पाकिस्तान को हुआ है। दरअसल, भारत का सबसे कट्टर विरोधी पाकिस्तान पहली बार रोहित के सिपाहियों के लिए जीत की दुआ मांग रहा था। 




दरअसल, भारत की हार के साथ ही अब पाकिस्तान के लिए अगले राउंड में पहुंचना एक चैलेंज हो गया है। पॉइंट्स टेबल पर नज़र डालें तो भारत पहले नंबर से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया है तो वहीं, पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका पहुंच गया है। तीसरे नंबर की बात करें तो यहां बांग्लादेश है जबकि चौथे पर जिम्बाब्वे है। पाकिस्तान की हालत खराब हो चुकी है। इस टीम को अब तक सिर्फ 2 पॉइंट्स मिले हैं। पाकिस्तान के लिए आगे का सफर मुश्किल इसलिए होने वाला है क्योंकि इस टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, जिसमें एक मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ है। 




आपको बता दें, कल यानी रविवार को पर्थ के मैदान में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक जबरदस्त पारी खेली गई। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें साउथ अफ्रीका ने शुरुआती दौर से ही विकेट चटकाना शुरू कर दिया। भारत का हौसला टूटने लगा तो सूर्यकुमार यादव ने अपनी बैटिंग के दम पर 40 बॉल में 68 रन जड़ दिए। फिर जब साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी शुरू की तो भारत ने भी अपना दम दिखाया और दूसरे ही ओवर में 2 विकेट गिरा दिया। लेकिन रनों को चेज करते हुए साउथ अफ्रीका ने मैच जीत ली। 




अब भारत की हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस बौखला गए हैं। उनके तरफ से तरह-तरह के मिम्स शेयर किए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि विराट कोहली ने ये जानबूझकर किया। पाकिस्तान को झटका देने के उद्देश्य से ही कोहली ने इतना आसान कैच छोड़ दिया। वहीं, एक यूजर का कहना है कि भारत को पाकिस्तान के लिए खेलना था, पाकिस्तान के जैसा नहीं।   


टैग्स