ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

ताबूत का फोटो RJD का भविष्य: सुशील मोदी का राजद पर पलटवार, कहा- हिम्मत है तो एलान करें कि नए संसद में कदम नहीं रखेंगे

PATNA: आरजेडी द्वारा नए संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद छिड़ गया है। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन के साथ ताबूत की फ

ताबूत का फोटो RJD का भविष्य: सुशील मोदी का राजद पर पलटवार, कहा- हिम्मत है तो एलान करें कि नए संसद में कदम नहीं रखेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी द्वारा नए संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद छिड़ गया है। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन के साथ ताबूत की फोटो पोस्ट करने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक हरकत कुछ नहीं हो सकती है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसको लेकर आरजेडी पर तीखा हमला बोला है।


सुशील मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक नए संसद भवन का चित्र है और उसकी बगल में दूसरा चित्र ताबूत का है। इससे ज्यादा शर्मनाक और घटिया हरकत कुछ और नहीं हो सकती है। नए संसद भवन का चित्र भारत के भविष्य का चित्र है और ताबूत राष्ट्रीय जनता दल का भविष्य दर्शाता है। ऐसे लोग शुभ दिन को भी कलंक का दिन बताते हैं। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि नए भवन की आवश्यकता नहीं है, तो नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि पटना में ब्रिटिश काल का म्यूजियम रहने के बावजूद एक हजार करोड़ रुपए का नया म्यूजियम क्यों बनवाया। पटना में बापू सभागार क्यों बनवाया गया जबकि श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मौजूद था। इन लोगों को नरेंद्र मोदी से नफरत और द्वैष है, अगर हिम्मत है तो एलान करें की इस नए संसद भवन के अंदर कदम नहीं रखेंगे।