ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

सुसाशन की सरकार पर सवाल ! एक ही घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या, खेत में काम कर रहे किसान को मारी गोली

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामन

सुसाशन की सरकार पर सवाल ! एक ही घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या, खेत में काम कर रहे किसान को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक घंटे के अंदर दो की हत्या कर डाली है। जिससे इलाकों में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। बदमाश लगातार आपराधिक घटना को अंजाम दे रही है। इसके बाबजूद पुलिस इनलोगों को नियंत्रण लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसी कड़ी में अब जो मामला सामने आया है उसके मुताबिक कल रात भी बेखौफ बदमाशों ने जिले के दो अलग- अलग थाना इलाके में एक घंटा के अंदर गोली मारकर और लाठी से पीटकर दो लोगो की हत्या कर दिया है।


बताया जा रहा है कि पहली घटना परबत्ता थाना इलाके के सलारपुर गांव में हुई।जहां बदमाशों ने 55 साल के भवेश यादव को लाठी से पीट पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दिया है। यह घटना तब हुई जब भवेश यादव अपने खेत से वाटर पंप लेकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पहले लाठी से हमला किया, फिर गोली मारी। जिससे भवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उपचार के लिए जख्मी को सदर अस्पताल ले जा रहा था ।लेकिन जख्मी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। 


इधर, दूसरी घटना पसराहा थाना इलाके के तेहाय गांव की है।जहां पुरानी रंजिश में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर 40 साल के पंकज शर्मा की हत्या कर दी है। बताया जाता है दो की सख्या में  पैदल आए बदमाशों ने पंकज पर तीन गोलियां बरसाई। जिसमें एक गोली लगने से पंकज की मौके पर मौत हो गई। इससे पहले ही पसराहा थाना इलाके में ही बीते 17 जुलाई को अज्ञात बदमाशों ने सुबह-सुबह गोलियों से भून कर एक युवक की हत्या किया था।